ग्रामीणों को बताए गए संचारी रोग से बचाव के तरीके

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

ग्रामीणों को बताए गए संचारी रोग से बचाव के तरीके

ग्रामीणों को संचारी रोगों की जानकारी देती आशा कार्यक्रती

ग्रामीणों को संचारी रोगों की जानकारी देती आशा कार्यकर्ति


:एंटी लारवा का किया छिड़काव, चस्पा किए पोस्टर

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह ने टीम के साथ ग्राम पंचायत शीतलपुर तरौहा में पोस्टर लगाया। आशा कार्यकत्रियों ने दस्तक अभियान ग्राम पंचायत सुरसेन में चलाया। ग्राम पंचायत लौंढ़िया खुर्द में शुकर पालको का संवेदीकरण किया।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि गर्ल्स हाई स्कूल गनीवा, बियावल, राजकीय हाई स्कूल बड़ी मडैयन, अभिनव विद्यालय सरधुवा, राजकीय हाई स्कूल अशोह, राजकीय हाई स्कूल चांदी व भरतपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज ऊंचाडीह मानिकपुर, गर्ल्स हाई स्कूल सुरसेन, इटवा, डुडैला, राजकीय हाई स्कूल मुर्का, गौहानी कला, हर्दी कला में संचारी रोग के बचाव, रोकथाम एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। निबंध प्रतियोगिता कराई गई।

मलेरिया टीम ने दिव्यांग विवि सीतापुर में जलभराव वाली जगह पर एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया। शास्त्री नगर कर्वी में सोर्स रिडक्शन और संचारी रोग का प्रचार प्रसार हुआ। डीएसओ एवं जिला मलेरिया अधिकारी ने संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत छोटी मडैयन तथा बड़ी मडैयन मानिकपुर में संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान का निरीक्षण किया है।