दीवार गिरी, दबने से महिला की मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

दीवार गिरी, दबने से महिला की मौत

दीवार गिरी


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

हैंडपंप में पानी भरते समय अचानक महिला के ऊपर दीवार गिर जाने से मौके पर मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
बताया गया कि गनींवा चौकी अंतर्गत पतेरे रमपुरिया गांव की चंद्रकली उर्फ चंद्रकलियां (45) पत्नी संतोष कुमार घर के पास लगे हैंडपंप में पानी भर रही थी। तभी अचानक कच्ची दीवार ऊपर गिर गई। यह खबर पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और मिट्टी का ढेर हटाया, किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। राजापुर प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन को भेजा है। मृतका के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है।