सड़क चौड़ीकरण को हुई नापजोख, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

सड़क चौड़ीकरण को हुई नापजोख, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप

सड़क की नापजोख करते  पी डब्लू डी के कर्मचारी

सड़क की नापजोख करते  पी डब्लू डी के कर्मचारी


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

देवांगना घाटी से पटेल तिराहा तक सड़क चौडीकरण के कार्य की रुपरेखा तैयार हो गई है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों द्वारा नापजोख सुरु कर दी गई है। सड़क किनारे बने मकान स्वामियों की दिल की धड़कने तेज हो गई। लोगों में चर्चा है प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

गौरतलब है की देवांगना घाटी से पटेल तिराहा तक सडक को फोर लेन किया जाना है। जिसको लेकर प्रशासन ने नाप करनी शुरु कर दी है। सड़क किनारे बने घरो में चिन्ह भी लगा दिया गया। जिससे मकान मालिकों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि पटेल तिराहा से पासी तिराहा तक बीच सड़क से 35-35 फुट लिया जा रहा है। जबकि पासी तिराहा के आगे से 75-75 फुट लिया जा रहा है जो गलत है। भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे।