विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का हुआ स्वागत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का हुआ स्वागत

जानकारी देते डिसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल

जानकारी देते डिसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन शिवरामपुर मंडल के मैनहाई गांव पहुंची। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। इस दौरान विभिन्न विभागों  के स्टाल लगाकर जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

इस मौके पर डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि जनता की सरकार है। पीएम मोदी सबकी गारंटी है। सबका साथ व स्नेह इसी तरह मिलता रहे। ताकि प्रधानमंत्री के विकसित भारत का सपना साकार हो सके। भाजयुमो के मंत्री घनश्याम पटेल ने कहा कि जनता की वोट की ताकत से सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं सरकार ने संचालित की है।

कार्यक्रम में शक्ति केन्द्र संयोजक श्रीधर त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष धर्मेन्द्र, मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी, रमेश कुशवाहा, प्रधान बद्री प्रसाद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।