संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को बनाएं मजबूत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को बनाएं मजबूत

प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते कांग्रेसी

प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते कांग्रेसी


कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का जिले में कांग्रेसियों ने किया स्वागत

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

कांग्रेस की जिला कमेटी की बैठक मुख्यालय स्थित टाउन हाल में हुई। लोकसभा चुनाव व कई राज्यों में हुए उपचुनाव में मिली सफलता पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव व महासचिव मोहित पाल ने सभी को बधाई दी। संदेश दिया कि संगठन को मजबूत बनाने का काम लगातार जारी रहना चाहिए।
रविवार को बैठक में जिले के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का माला पहनाकर स्वागत किया। उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर खुशी जताई।

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जनता अब भाजपा के किए जा रहे कार्यो व जुमलों को समझ चुकी है। लोक सभा के चुनाव में इसका परिणाम सामने आ गया है। वही अभी हाल में हुए उप चुनाव में भी इंडिया गठबंधन की अच्छी जीत हुई। प्रदेश महासचिव मोहित पाल ने कहा कि संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनना है। जनता राहुल गांधी के किए गए कार्यो पर भरोसा जता रही है। आने वाला समय इंडिया गठबंधन का होगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा शासन काल में युवक बेरोजगार हो गए हैं। कार्यर्क्रम के दौरान ही कांग्रेस सेवा दल प्रदेश संगठन सचिव सविता पाल का कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन भी मनाया।

 इस मौके पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, रंजना पांडेय, ममता पाल, राजनारायण, जगजाहिर पटेल, रामलाल, भोला नामदेव, अरूण गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, शिवगुलाम वर्मा, रमादत्त मिश्र, कुलदीप द्विवेदी, अवधेश करवरिया, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।