बाइकों की भिड़ंत से दो की मौत, दो घायल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

बाइकों की भिड़ंत से दो की मौत, दो घायल

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन, मृतको की फाइल फोटो

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन, मृतको की फाइल फोटो


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास आमने सामने बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दो की मौत व दो घायल हो गए। गुरुवार को उनका पोस्टमार्टम हुआ। परिजनों ने उनका अपने गांव में अंतिम संस्कार किया।

गौरतलब है कि बुधवार की शाम को आमने सामने दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें जमहिल निवासी अवनीश त्रिपाठी (30), पहाड़ी निवासी नीरज पांडेय (28), रैपुरा क्षेत्र के गिरधारा पुरवा निवासी जीजा संदीप वर्मा (26) व साला विनय वर्मा (24) घायल हो गए थे। जिसमें नीरज व संदीप की मौत हो गई थी और अवनीश व विनय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया था।

गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक नीरज पांडेय दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह एक प्राइवेट संस्था में काम करता था। दो साल पहले उसकी शादी रगौली गांव में हुई थी। मां रानी देवी व पत्नी जानकी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।

पिता किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक संदीप वर्मा दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। वह महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का एमएसडब्ल्यू का छात्र था। मां राजकली का रो-रो कर हाल बेहाल है। पिता किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।