बूथ प्रबंधन से अनुकूलता को सफलता में बदलें: प्रकाश

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

बूथ प्रबंधन से अनुकूलता को सफलता में बदलें: प्रकाश

बैठक करते भाजपाई

बैठक करते भाजपाई


होटल व्यवसायियों से की रामोत्सव मनाने की अपील

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक बतौर मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के की मौजूदगी व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में डाक बंगला सभागार में संपन्न हुई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कर्वी नगर मण्डल के गांधीगंज शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 395 में दीवार लेखन अभियान के तहत एक बार फिर से मोदी सरकार का लेखन किया। जिला बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा विभिन्न अभियानों के माध्यम से सीधे जनता से संवाद का काम कर रही है। कार्यकर्ता बेहतर बूथ प्रबंधन से अनुकूलता को सफलता में बदल सकते हैं। भाजपा की मूल ताकत उसकी बूथ समिति है। भाजपा निरंतर जन सम्पर्क से सशक्त हुई है। लाभार्थियों से मिलकर अनुभव जानेंगे। कहा कि 22 जनवरी को भब्य श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है, किन्तु सपा, बसपा के लोग चाह कर भी वोट बैंक तुष्टिकरण के कारण अपने आराध्य की पूजा भी नहीं कर पा रहे हैं। सभी को घर-घर दीप जलाने का काम करना और कराना है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो भी अभियान चल रहे हैं उन्हे सभी मिलकर पूरा करें। पीएम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बने इसके लिये पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ को पार्टी के अभियानो में समर्पित सहभाग करना है। चित्रकूट दौरे पर आए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने होटल व्यवसायी एसोसिएशन के साथ बैठक की। अपील किया कि 22 जनवरी के रामोत्सव कार्यक्रम के निमित्त प्रतिष्ठान में कार्यक्रम कर जन-जन के साथ उत्सव मनाएं। साथ ही होटल में श्रीअन्न से बने व्यंजन बनाकर प्रोत्साहित करें।

इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद रमेशचन्द्र द्विवेदी, भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, सुशील द्विवेदी, गंगाधर मिश्रा, महामंत्री आलोक पांडेय, भागवत त्रिपाठी, चन्द्रप्रकाश खरे, तीरथ तिवारी, देव त्रिपाठी, शिवशकर सिंह, राजेश जायसवाल, दिव्या त्रिपाठी, साधना सिंह, शिवाकात पाडेय आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।