कल्याण को श्रद्धासुमन, जोशी का मनाया जन्मदिन

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

कल्याण को श्रद्धासुमन, जोशी का मनाया जन्मदिन

जन्मदिन मना कर याद करते जोशी को भाजपाई

जन्मदिन मना कर याद करते जोशी को भाजपाई


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

भाजपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जंयती व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीमनोहर जोशी के जन्मदिन पर संगोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ।
संगोष्ठी मे बतौर मुख्य अतिथि बांदा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश मे दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई जा रही है। कार्यकर्ता याद करते हुए कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना करते है। दोनो महापुरुषों के त्याग को याद करते है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की गुलामी के समय पैदा हुये दोनों नेताओ ने देश के गुलामी का दौर देखा था। इसलिये दोनो मे राष्ट्रवाद कूट-कूट कर भरा था। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि पार्टी को बढाने मे दोनो नेताओं का बहुत बढा योगदान रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर है वह इनकी बदौलत है।

पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जोशी जी एक अच्छे नेता के साथ अनुभवी प्रोफेसर रहे है। इसी तरह कल्याण सिंह कुशल राजनेता के रुप मे जाने जाते है। इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, सुशील द्विवेदी, आनन्द मिश्रा, दिनेश तिवारी, रामदयाल त्रिपाठी, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।