पुण्यतिथि पर बापू को अर्पित किए श्रद्धासुमन

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

पुण्यतिथि पर बापू को अर्पित किए श्रद्धासुमन

राष्टपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते कुलपति

राष्टपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते कुलपति


संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने गांधी उद्यान में स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विववि के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नमन करते हुए गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण किया।

कुलसचिव प्रो आरसी त्रिपाठी, अधिष्ठाता प्रो नंदलाल मिश्रा, प्रो अमरजीत सिंह, उप कुलसचिव डॉ कुसुम कुमारी सिंह, डॉ ललित कुमार सिंह, डॉ त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे।