एफपीओ कार्यकर्ताओ को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण प्राप्त करते कार्यकर्ता
संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र गनिवा में जिले मे संचालित कृषक उत्पादक संगठन के कार्यकर्ताओ का क्षमता विकास एवं बाजरा प्रबंधन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम मे जिले मे संचालित उत्पादक संगठनों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लेखाधिकारी, निदेशक सह अध्यक्ष को शामिल किया गया।
केंद्र के वैज्ञानिक सस्य विज्ञान विजय गौतम, वैज्ञानिक प्रसार एवं मुख्य प्रशिक्षक उत्तम कुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थीयो ने अपने संगठन मे संचालित व्यापारिक गतिविधियों को बताया। इस दौरान प्रसंकसरण, मूल्यवर्धन, सोशल मीडिया के प्रयोग से प्रचार प्रसार, पैकिंग, ब्रांडिंग आदि के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।