शोहदों से तंग किशोरी ने फांसी लगा दी जान

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

शोहदों से तंग किशोरी ने फांसी लगा दी जान

पोस्टमार्टम हॉउस मे मृतका के परिजनों से बात करते सदर विधायक अनिल प्रधान

पोस्टमार्टम हॉउस मे मृतका के परिजनों से बात करते सदर विधायक अनिल प्रधान


:मृतका के माता-पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप-बोला थाने में उनकी पिटाई की गई
:सीओ राजापुर ने जांच के दिए निर्देश

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

शोहदों से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के माता-पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत करने पर थाने में पिटाई की गई। इस संबंध में सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। सक्षम अधिकारी से लगाए गए आरोपों की जांच कराकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। सदर विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

यह घटना मऊ थाना क्षेत्र के परदवा के मजरा कनभय में बीती शाम हुई। मर्चरी हाउस में पिता रामलखन निषाद व मां कमला देवी ने बताया कि पुत्री रंजना देवी (16) खेत से साइकिल से वापस आ रही थी। तभी गांव के रंगीलाल व मुन्नीलाल ने साइकिल रोक कर बेटी से छेड़खानी किया। जिससे क्षुब्ध पुत्री ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। दम्पति ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जब रात्रि करीब दस बजे थाने शिकायत करने गए तो उन्हे पीटा गया। पिटाई के बाद फिर दोनो सोहदो के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। यह भी आरोप लगाया कि पुत्री को स्कूल जाते और आते समय अक्सर दोनो छेड़खानी करते थे। कई बार इसकी शिकायत थाने में करने पर कोई कार्यवाही न होने के चलते सोहदो का मनोबल बढ़ता गया। ऐसे में पुत्री ने आत्महत्या की है।

मृतका के पिता ने बताया कि शंकरगढ़ में इंटर कालेज में कक्षा दस में पढ़ती थी। साइकिल से स्कूल जाती थी। छुट्टी के पूर्व भी कई बार छेड़खानी कर चुके हैं। चार पुत्री, दो पुत्र में मृतका तीसरे नंबर की थी। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ढाढस बंधाया है।