चोरो ने रजिस्ट्री विभाग से चार लैपटाप किये चोरी, आग भी लगाई

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

चोरो ने रजिस्ट्री विभाग से चार लैपटाप किये चोरी, आग भी लगाई

 घटना की जानकारी देते आई जी स्टाम्प

 घटना की जानकारी देते आई जी स्टाम्प


तीन माह के रिकार्ड जले, दो लाख 28 हजार रुपए सुरक्षित

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

शहर के रजिस्ट्री विभाग में मंगलवार की रात्रि को चोर खिड़की तोड़कर घुस गए। वहां रखे लैपटाप को लेने के बाद आग लगा कर भाग गए। जब आसपास के निवासियों ने कार्यालय से धुआं निलकते देखा तो इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। आनन फानन में फायर बिग्रेड को बुलाया गया। जिसने आग को बुझाया। कार्यालय में लगे सीसी कैमरे को बंद कर दिया था। इस घटना से तीन महीने का रिकार्ड जल गया। इसी के साथ ही फर्नीचर सहित अन्य सामग्री जल गए। कार्यालय के अंदर रखे दो लाख 28 हजार रुपये सुरक्षित हैं।

शहर के पुरानी बाजार में रजिस्ट्री विभाग का कार्यालय खुला हुआ है। जहां पर जमीन की खरीद व बेचने पर लिखा पढ़ी होती है। मंगलवार को चोर कार्यालय की एक दीवार फांदकर मेन गेट के पास लगी एक खिड़की में रखे एसी को हटाया। इसके बाद अंदर घुस गए। जहां पर रखे चार लैपटाप ले गए। कार्यालय के अंदर आग लगा दी। इससे तीन महीने का रिकार्ड पूरी तरह से जल गया है। जब सुबह कार्यालय के आसपास रहने वाले पड़ोसी जागे तो उन्होंने सब रजिस्टार राजेश सिंह को इस बात की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचकर उन्होंने फायर बिग्रेड को बुलवाया। इसके बाद जिले के अधिकरियों को जानकारी दी। जिन्होंने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आग फायर बिग्रेड के जवानों ने बुझा दिया। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। जिस दीवार से चोर अंदर दाखिल हुए है उसमें जूते से निशान भी बने हुए हैं। यह कार्यालय जर्जर भवन में चलता था। जिसमें लगी खिड़कियां व दरवाजे भी जर्जर हो गए थे। बस इसी बात का फायदा चोर उठाते हुए कार्यालय के अंदर दाखिल हो गए। मौके पर सीओ हर्ष पांडेय, कोतवाल अजीत पांडेय सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।

बंद रहे सीसीटीवी कैमरे

आईजी स्टांप चित्रकूट रामसुंदर यादव ने बताया कि चोर कार्यालय के अंदर दाखिल होने के बाद रखे चार लैपटाप ले गए है। इसके बाद आग लगा दिया है। इससे तीन महीने का रिकार्ड जल गया है। नगदी दो लाख 28 हजार सुरक्षित है। लगता है यह वारदात सुबह चार बजे हुई। कार्यालय के अंदर सीसी कैमरे लगे थे। जिनको बंद कर दिया गया।

घटना को लेकर कई तरह की रहीं चर्चाएं

रजिस्ट्री विभाग में हुई घटना को लेकर कई तरह के सावल उठ रहे है। जिसमें कुछ लोगों को साजिश दिख रही है। किसान सभा के प्रदेश कार्याकरणी के सदस्य रूद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि माफिया जमीन की लिखा पढ़ी के दौरान कुछ लोग अधिकारियों व कर्मचारियों से सांठगांठ कर स्टांप कम लगाने के साथ ही जरूरी कागजात नहीं लगाते हैं। वहीं विभागीय कर्मचारी कागजों में हेराफेरी करते रहते है। हो सकता है उन्हीं में से किसी एक ने आग लगा दिया हो।