महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न के लगाए आरोप

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न के लगाए आरोप

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न के लगाए आरोप

अज्ञात कारणाों के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।


महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। अज्ञात कारणाों के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार देकर प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष के लोगों को मिलने पर ससुराल आए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
ये घटना शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बगलई गांव में बीते दिन की है। बताया गया कि गांव के महेन्द्र कुमार चौबे की पत्नी वंदना (40) ने बीती तीन मार्च को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देकर प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष के लोगों को मिलने पर ससुराल आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर उत्पीडन के आरोप लगाए हैं। मृतका के दो पुत्र हैं।