47 डिग्री रहा तापमान, दोपहर बाद छाए बादल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

47 डिग्री रहा तापमान, दोपहर बाद छाए बादल

k


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

नौतपा के पांचवे दिन बुधवार को भी तेज धूप निक लने के साथ गर्म हवाएं चलती रही। तापमान जिले का 47 डिग्री तक पहुंच गया है। आसमान से बरस रही आग ने जीना मुहाल कर दिया है। घरों में सन्नाटा छाया रहा। दोपहर बाद आकाश में हल्की बदली छाने से गर्मी से कुछ राहत मिली। बुधवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर तल्ख रहे। दिन में लू के थपेड़ों के बीच लोग परेशान रहे। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय सडकों पर कम ही लोग दिखाई दे रहे हैं।

बाजारों में सन्नाटा छाया रहता है। तेज धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा है। दिन चढ़ा वैसे ही सूर्यदेव की तपिश भी बढ़ती चली गई। धूप तेज होने पर लोग सुबह से ही चेहरे और सिर पर कपड़ा ढक्कर घरों से बाहर निकले। गर्मी के कारण बीमारी भी फैल रही। वही दोपहर बाद आकाश में बदली छा गई। जिससे कुछ राहत मिली। जिला अस्पताल के डा. एके सिंह ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए सूती व ढीले कपड़े पहने। अधिक से अधिक मात्रा मेें पानी पीएं। दोपहर 12 बजे से चार बजे तक चार बजे तक आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलें। तरल पदार्थ का सेवन करे। खीरा, ककड़ी, तरबूज, का सेवन अधिक करे। पानी का ज्यादा इस्तेमाल करे।