निकाय चुनाव के लिए चल रहा प्रचार मंगलवार को थमा, प्रत्याशियों ने लगाया जोर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

निकाय चुनाव के लिए चल रहा प्रचार मंगलवार को थमा, प्रत्याशियों ने लगाया जोर

 निकाय चुनाव के लिए चल रहा प्रचार मंगलवार को थमा, प्रत्याशियों ने लगाया जोर

निकाय चुनाव के लिए चल रहा प्रचार मंगलवार की शाम पांच बजे से थम गया


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। निकाय चुनाव के लिए चल रहा प्रचार मंगलवार की शाम पांच बजे से थम गया। मतदान के लिए अब मात्र एक दिन रहने से प्रत्याशी पूरा जोर लगा दिया है। समर्थको के साथ घरों में संपर्क किया जा रहा है। वही जिला प्रशासन की तरफ से चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई।

जिले के एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायत मानिकपुर, राजापुर व मऊ के लिए चुनाव होने है। जिसके लिए मंगलवार शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का दौर समाप्त हो गया। इससे प्रत्याशियों ने पूरा दमखम लगा दिया। रोड शो के साथ कई प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला। राजनैतिक दलों के नेताओं ने सभाएं भी किया। प्रचार समाप्त होते ही जिला प्रशासन भी मतदान कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दिया। जिसमें पोलिंग पार्रि्टयों को बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण करने के साथ ही मतदान पेटियों को सुरक्षित बूथों तक पहुंचने के लिए इंतजाम किए गए। बूथों का निरीक्षण सफाई, पानी व बिजली की व्यवस्थाएं देखी है।