आज से प्रारंभ शक्ति की उपासना का महापर्व

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

आज से प्रारंभ शक्ति की उपासना का महापर्व

m


:जिले के 967 स्थाानों पर सज गए देवी पंडाल

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र अश्विनी शुक्ल प्रतिपदा 15 अक्तूबर से शुरु होने जा रहा है। कोरोना काल खत्म होने के बाद इस साल भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर सहित कस्बों व गांवों में पंडाल बनाए गए हैं। 967 स्थानों पर आज माता अंबे की मूर्ति स्थापित होगी।

धर्मनगरी में नवरात्र पर्व में नौ दिनों तक बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। यहां पर मुंडन संस्कार बच्चों का कराने के लिए श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा श्रीराम कथा व भागवत कथा का आयोजन मठ मंदिरों में होगा। नवरात्र पर्व में शहर सहित कस्बों में जगह- जगह नवरात्र पर्व के एक दिन पूर्व तैयारियां की गई। घरों में मां दुर्गा अष्टमी का पूजन होगा। शहर सहित राजापुर, मऊ, मानिकपुर, भरतकूप, शिवरामपुर, पहाड़ी, बरगढ़, खोही, भरतकूप, सरैंया, रामनगर, खंडेहा, सरधुआ में मां के पंडालों को सजाया गया है। वही नवरात्र पर्व की पूजापाठ करने के लिए महिलाओं ने सामग्री खरीदी।

प्राचीन देवी मंदिरों में भी नवरात्र पर्व की तैयारी पूरी की गई। मंदिरों में रंगाई पुताई के साथ देवी मां की मूर्तियों सजाया गया है। शहर के पुरानी बाजार, नई बाजार  सहित अन्य स्थानों के देवी मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। इन स्थानों पर नौ दिन मेला लगेगा। धर्मनगरी के भागवत कथा प्रवक्ता संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि नवरात्र पर्व में कलश स्थापना मुहुर्त रविवार सुबह 11 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट होगा।