आकाशीय बिजली की चपेट में आए किशोर की मौत

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
भैंस चराते समय आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आए किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
आकाशीय बिजली गिरने से बालक की मृत्यु की ये घटना थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव में सोमवार की शाम करीब पांच बजे हुई।
बताया गया कि बुद्धविलास (13) पुत्र स्व रमेश पहाड़ के समीप भैंस चरा रहा था। तभी अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिरी। जिसकी चपेट में बालक आ गया और मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया।
पूर्व प्रधान दिलीप द्विवेदी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक चार भाई, चार बहनो में छोटा था। मां विद्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।