बीमारी से किशोरी और मासूम की मौत

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
बीमारी के चलते किशोरी समेत मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दिमागी बुखार व पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गए थे।
पहला मामला सीतापुर चौकी क्षेत्र चितरा गोकुलपुर गांव निवासी सागर पटेल की डेढ़ वर्षीय पुत्री किट्टू की सोमवार की शाम अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाये। जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता सागर ने बताया कि उसकी पत्नी को डिलेबरी के चलते अस्पताल ले गया था। जहां बच्ची का जन्म हुआ। सोमवार को वह पत्नी को अस्पताल से घर लाया था। आचनक शाम को उसकी बड़ी पुत्री की तबियत खराब होने पर अस्पताल ले गए थे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से कोहराम मच गया।
इसी क्रम मे रैपुरा थाना क्षेत्र कालका कालोनी निवासी कल्लू की 14 वर्षीय पुत्री सोना देवी की काफी दिनों से तबियत खराब थी। काफी इलाज कराया पर कोई सुधार नही हुआ। मंगलवार की सुबह अचानक उसकी पुत्री को पुनः पेट मे दर्द हुआ। जिसके चलते वह जिला अस्पताल ले गए। जहा डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका चार भाइयों मे एकलौती थी। माँ ऊषा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।