स्वर्णिमा को मिला वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मान

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

स्वर्णिमा को मिला वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मान

एवार्ड पाकर चहक उठी स्वार्णिमा

एवार्ड पाकर चहक उठी स्वार्णिमा


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती। धर्म, जाति, पंथ, रंग न तो व्यक्ति को निर्धारित करते हैं और न ही उनकी क्षमताओं को। ऐसी ही एक प्रतिभाशाली बच्ची पांच वर्षीय स्वर्णिमा सिंह है। पिता धर्मराज सिंह जिला मुख्यालय में स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। मां पूजा देवी ग्रहणी हैं।

इससे पहले भी स्वर्णिमा सिंह ने इसी वर्ष इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराया था। अब हाल ही में स्वर्णिमा को सबसे कम उम्र में विज्ञान की आवर्त सारणी के सभी 118 तत्वों के नाम मात्र 66 सेकंड में बोलने के लिए वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया है। गूगल गर्ल के नाम से भी मशहूर है।