औचक छापेमारी से खोवा व्यापारियों में हड़कंप

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

औचक छापेमारी से खोवा व्यापारियों में हड़कंप

औचक छापेमारी से खोवा व्यापारियों में हड़कंप

होली के त्योहार पर दुकानों में छापा मार नमूना भरती टीम


होली त्योहार के मद्देनजर उप जिलाधिकारी व खाद्य सुरक्षा की संयुक्त टीम 

संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट

होली त्योहार के मद्देनजर उप जिलाधिकारी व खाद्य सुरक्षा की संयुक्त टीम ने खोवा मण्डी में औचक छापेमारी की। जिससे मिलावटी खोवा व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। दो व्यापारियों के नमूने सील किए गए। अन्य व्यापारी खोवा छोड़कर भागते नजर आए।

रविवार की सुबह उप जिलाधिकारी प्रमोद झा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालजी यादव व दीपेन्द्र सिंह ने नगर पंचायत के प्राँगण में लगने वाली खोया मण्डी में औचक छापेमारी की। जिससे व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। दो खोया व्यापारी के खोवा का सैम्पल लेकर परीक्षण को भेजा गया है।

सुमित पांडेय ने बताया कि जनपद के विभिन्न जगहों में छापामारी की। जिसमें शनिवार तक कुल 24 नमूनें कई दुकानों से लिए गए हैं।