छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात नियमो की जानकारी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात नियमो की जानकारी

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमो की जानकारी देते टीआई

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमो की जानकारी देते टीआई


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

यातायात पुलिस ने जागरूकता संगोष्ठी के माध्यम से जनसेवा इण्टर कालेज कर्वी में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी दी है।
यातायात माह के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राज कमल के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात निरीक्षक मनोज कुमार ने यातायात पुलिस के साथ जनसेवा इण्टर कालेज कर्वी में छात्रों के बीच यातायात जागरूकता संगोष्ठी की। जिसमें यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि अपने परिजनों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए बताएं।

दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं चार पहुया वाहन ड्राइविंग सीट बेल्ट लगाकर करें। वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग न किया जाए। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य बनवाये। साइकिल व वाहन से स्कूल आते समय हमेशा बायीं ओर चले एवं सावधीनपूर्वक वाहन चलाएं। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम सिंह, टीएसआई शैलेन्द्र कुमार सिंह, राजकिशोर, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र राजपूत, विनोद, नौशाद खां सहित शिक्षक, स्टाफ, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।