धूमधाम से होगा श्रीकृष्ण जल विहार उत्सव: त्रिपाठी

जल विहार यात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता करते
संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
धर्मनगरी में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जल विहार कार्यक्रम शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। दूसरे दिन तुलादान व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
शुक्रवार को मुख्यालय के गंगा जी रोड स्थित आवास में ज्योतिषाचार्य पं नारायणदत्त त्रिपाठी ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि श्रीकृष्ण भक्त पिछले 45 वर्षों से अधिक समय से प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम कर रहे हैं।
परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी जल विहार कार्यक्रम के तहत शहर के गंगा जी रोड स्थित आश्रम से 25 सितम्बर को विशाल शोभा यात्रा रामघाट के लिए प्रस्थान करेगी। शाम पांच बजे रामघाट में जल विहार कार्यक्रम होगा। 26 सितम्बर को भगवान का तुलादान कार्यक्रम होगाा। 56 भोग भंडारा प्रसाद आयोजन 27 सितम्बर को किया जाएगा। इस दौरान गौशाला में गौ माता का भंडारा, धर्मनगरी के संतो के बीच भंडारा व परिक्रमा मार्ग में श्रीराम की वानरी सेना व निराश्रितों को भोजन कराया जाएगा। आश्रम में भी भक्त मंडलों को प्रसाद भंडारे का आयोजन होगा।
इस मौके पर समाजसेवी कमलेश मिश्रा, गुड्डन दुबे, प्रद्युम्न अग्रवाल, डेविड गुप्ता, रामविशाल सोनी, शंकर प्रसाद गुप्ता, गुरुचरण पांडेय आदि मौजूद रहे।