सपा धोखेबाज पार्टी: आशीष पटेल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

सपा धोखेबाज पार्टी: आशीष पटेल

पत्रकारों से रूबरू होते अपना दल के मंत्री आशीष पटेल

पत्रकारों से रूबरू होते अपना दल के मंत्री आशीष पटेल


संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी धोखेबाज पार्टी है। वह कई बार छोटे दलों के साथ विश्ववासघात कर चुकी है। र्प्रदेश की सभी सीटों में भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपना दल प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी है।

अपना दल का एजेंडा है इस बार भाजपा की सरकार बनाना है। कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वालों का खेला हो गया। जो बचा है वह कुछ दिनों मेें सामने आ जाएगा। सभी लोग सपा ने हमेशा जनता को बेवकूप बनाने का कार्य किया है। अपना दल अल्पसंख्यक भरौसे के साथ खड़ा है। समाजवादी पीडीए के लिए कार्य कर रही है। सपा के लोग विश्वासघाती है। बहन मायावती के साथ धोखाधड़ी की गई। इस मौके पर मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी मौजूद रहे।