घर में खेल रहे छात्र को सर्प ने काटा, रास्ते में छात्र की मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

घर में खेल रहे छात्र को सर्प ने काटा, रास्ते में छात्र की मौत

 घर में खेल रहे छात्र को सर्प ने काटा, रास्ते में छात्र की मौत

घर में खेल रहे छात्र को सर्प ने काट लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


संवाददाता विवेक मिश्रा  

चित्रकूट। घर में खेल रहे छात्र को सर्प ने काट लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। रास्ते में छात्र की मौत हो गई। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

ये दुर्घटना गुरुवार की शाम बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के लोसरिया का पुरवा सेमरदहा गांव में हुई। बताया गया कि सेमरदहा निवासी मनोज त्रिपाठी का आठ वर्षीय पुत्र किशन घर के अंदर खेल रहा था और उसकी मां मंजू देवी खाना बना रही थी। अचानक किशन के बाएं हाथ की अंगुली में सर्प ने काट लिया। रोने की आवाज सुनकर मां भागकर आयी और लोगों को सूचना दी। आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने बांदा रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बताया गया कि दो बहन व दो भाईयों में मृतक तीसरे नंबर का था। मां मंजू देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।