भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

kalash

श्री राम कथा की कलश यात्रा निकालते श्रोता गण


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

मुख्यालय के नया बाजार कर्वी के जगदीशगंज स्थित जिन आवास पर श्रीमद् भागवत कथा के प्रवक्ता पं जुगुल किशोर त्रिपाठी व्याकरणाचार्य ज्योतिष नैनी प्रयागराज के नेतृत्व में बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे हाथी, घोड़े के अलावा बग्घी सहित महिलाएं सिर में कलश रख यजमान पोथी व भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति सिर में रखकर नगर का भ्रमण करने के पश्चात कथा का शुभारंभ किया।

कथा व्यास श्री त्रिपाठी ने भागवत कथा के महात्म्य व श्री शुकदेव अवतार, गोकरण, धुंधकारी जन्म की कथा को विस्तार करते हुए बताया कि भागवत पापियों को पाप से तारती है। ये अमर मुक्ति ग्रंथ है जो पंचम वेदो में निराला है। पावन पुनीत हरिदर्शन कराने वाला है। भागवत कथा सुखकरणी व दुखहरणी है। लोगों को सत्मार्ग दिखाती है। बिगड़े काम बनाती है।

कथा के यजमान राजेश्वरी धतुरहा एवं राजेन्द्र प्रसाद धतुरहा रहे। कथा के तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर श्रोताओ को भरपेट भोजन की व्यवस्था के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।