लू की चपेट में आया चरवाहा, मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

लू की चपेट में आया चरवाहा, मौत

मृतक चरवाहा की फाइल फोटो

मृतक चरवाहा की फाइल फोटो


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

भेंड़ चराते समय चरवाहे की लू लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
राजापुर थाना क्षेत्र के गनीवा प्रसिद्धपुर के मजरा गंगापुरवा निवासी देवशरण पाल पुत्र भोंडा पाल सुबह करीब नौ बजे अपनी भेड़ो को लेकर गौहानी हार गया था। देर शाम भेड़े चर कर घर वापस आ गई, लेकिन देवशरण घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। गांव के कुछ लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति खेत की मेड में पड़ा हुआ है। पता चला देवशरण मृत अवस्था में पड़ा है।

ग्रामीणों ने मृतक के घर में सूचना दी। मृतक का पुत्र चंद्रेश पाल परिजन के साथ पहुंचे। शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। एक पुत्र चंद्रेश व तीन पुत्रिया है। मृतक की पत्नी काी कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। परिजनों ने लू लगने से मृत्यु होने की आशंका जताई है।