जेईई मेंस में शौर्य व देवांश ने रोशन किया जिले का नाम

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

जेईई मेंस में शौर्य व देवांश ने रोशन किया जिले का नाम

जेईई के सफल अभ्यर्थी शौर्य व देवांश

जेईई के सफल अभ्यर्थी शौर्य व देवांश


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी जेईई मेंस की परीक्षा में शौर्य प्रताप सिंह पुत्र सुधीन्द्र कुमार सिंह निवासी कर्वी ने पास कर 18257 रैंक जनरल वर्ग में लेकर जिले का नाम रोशन किया। शौर्य प्रताप सिंह ने सफलता का श्रेय माता सुफला देवी एवं पिता सुधींद्र कुमार सिंह, मामा देव कुमार सिंह सहित अपने गुरुजनों को दिया है। बताते चले कि पिता और माता बेसिक शिक्षक विभाग मे शिक्षक है।

इसी प्रकार जिले के फाटापुरवा गांव के देवांश सिंह 99 प्रतिशत अंक लाकर अपने जिले व परिवार का नाम रोशन किया है। पिता कमलेश सिंह वर्तमान में प्रयागराज में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मां आशा सिंह गृहणी हैं। बेटे की सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। देवांश सिंह इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं। देश की सेवा में अपना कर्तव्य सर्वोपरि समझते हैं।