चित्रकूट के हाईवे पर मौत की रफ्तार :जनरथ बस-बोलेरो की आमने सामने की भिड़ंत में सात लोगो की मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

चित्रकूट के हाईवे पर मौत की रफ्तार :जनरथ बस-बोलेरो की आमने सामने की भिड़ंत में सात लोगो की मौत

आमने सामने की बुलेरो बस की भिड़ंत

आमने सामने की बुलेरो बस की भिड़ंत


:संगम स्नान कर लौट रहे थे बोलेरो सवार 11 लोग, छह घायलों में चार रेफर
:मृतक पिता, पुत्र, पुत्री व बहन समेत एक अन्य के परिजनों में मचा कोहराम
:डीएम-एसपी ने जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त बस व बोलेरो को सड़क किनारे हटवा बहाल कराया हाईवे पर यातायात

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

बांदा डिपो की रोडवेज बस जनरथ व बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। जिससे बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बोलेरो चालक व उसके पुत्र, पुत्री व बहन हैं। छह अन्य घायल हुए हैं। बस सवार नौ यात्री भी चुटहिल हुए है। जेसीबी से बोलेरो को बस के अगले हिस्से से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी होते ही डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में चार को प्रयागराज रेफर किया गया है। इसमें दो की हालत नाजुक बनी है।

यह  भीषण दर्दनाक हादसा झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत बगरेही मोड़ पर मंगलवार को हुआ। बोलेरो सवार घायल अरविंद ने बताया कि प्रयागराज में संगम स्नान के बाद बोलेरो से चित्रकूट लौट रहे थे। सुबह चित्रकूट से अयोध्या की ओर जा रही जनरथ बस बगरेही मोड़ पर पहुंची तो सामने से बोलेरो से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की गति बहुत तेज थी। मोड़ पर एक वाहन को ओवरटेक करने के बाद बोलेरो चालक का संतुलन बिगड़ गया। यह देखकर सामने से आ रही बस के चालक ने भी बस को बचाने का प्रयास किया तो बस दाहिने साइड की ओर आ गई। इसी बीच दोनों की भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का आधा हिस्सा बस के अगले हिस्से में घुस गया। चीखपुकार के बीच हाइवे पर जाम लग गया।

बोलेरो सवार मप्र के पन्ना जिला अजयगढ़ के लइचा गांव निवासी बोलेरो मालिक चालक प्रताप पटेल (45), पिता आनंदी (65), प्रताप की पुत्री आकांक्षा (10), पुत्र सनद पटेल (12), बहन रामबाई (35), कोर्राही कमासिन बांदा निवासी जगजीत कुशवाहा (50),आनदी पटेल, व अशोक की मौत हो गई। इसके अलावा बोलेरो सवार अरविंद, सविता, सुनैना, अंश, संतोष व गुलाब घायल हुए। बस सवार नौ यात्री घायल हुए। बस सवार मामूली रूप से घायल होने पर प्राइवेट इलाज कराकर गंत्वय चले गए।

घटना स्थल पर पहुंचे डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने जेसीबी बुलवाकर बोलेरो को बस के अगले हिस्से से अलग कराया। बोलेरो में दो लोगों के शव फंस गए थे। जिन्हें जेसीबी के माध्यम से निकाला गया। चार एएलएस एंबुलेंस से सभी को अस्पताल भेजा गया। लगभग एक घंटे तक हाइवे पर जाम की स्थिति रही। जेसीबी से दोनों वाहनों को हाइवे से हटाकर किनारे खड़ा कराया गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। घायलों में चार की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। जहां मृतक प्रताप के पिता आनंदी ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में हाहाकार मचा है। इधर, पुलिस की मदद से बस सवार यात्रियों को अन्य बस से गंत्वय भेजा गया।