बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला पति की मौत, पत्नी घायल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला पति की मौत, पत्नी घायल

बाईक


ससुराल से घर वापस जाते समय हुई दुर्घटना 
संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट
पत्नी के साथ ससुराल से घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ड्राइवर ट्रक छोडकर भाग गया।
पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। शव के पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। ये दुर्घटना बीती रात राजापुर थाना क्षेत्र के कुसैली मोड़ पर हुई।
बताया गया कि कौशांबी जनपद के गुरौली गांव निवासी विजय निषाद (22) पुत्र कलेशर निषाद अपनी पत्नी वंदना उर्फ सरिता (20) के साथ राजापुर क्षेत्र के कुटी गांव ससुराल गया था। वहां से वह बाइक से वापस अपने गांव पत्नी के साथ जा रहा था। जैसे ही वह कुसैली मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। जिसके चलते विजय की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से शव व बाइक को लगभग एक घंटे के बाद निकाला और परिजनों को सूचना दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के पिता कलेशर निषाद ने बताया कि वह मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था। अभी पिछले मंगलवार को वह अपने गांव आया था। पत्नी सरिता व मां यशोदा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।