देश की वृद्धि समृद्धि का कार्य कर रही सहकार भारती

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

देश की वृद्धि समृद्धि का कार्य कर रही सहकार भारती

देश की वृद्धि समृद्धि का कार्य कर रही सहकार भारती


उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दोहरे कत्लकांड में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है

संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। उद्यमिता विद्यापीठ के विवेकानंद सभागार में सहकार भारती की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसका शुभारंभ कामदगिरि प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल दास ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत मदन गोपाल दास महाराज ने कहा कि चित्रकूट में जो भी संकल्प लिया जाता है वह हमेशा सिद्ध होता है। भगवान राम ने भी चित्रकूट में संकल्प लिया था और भगवान की कृपा सहकार भारती पर हमेशा बनी रहे। उन्होंने कहा कि सहकार भारती देश की वृद्धि समृद्धि के लिए सनातन काल से कार्य कर रही है। संघर्ष से हमेशा सफलता मिलती है। कहा कि धार्मिक नगरी चित्रकूट से यही संदेश जाए कि सारी गतिविधियां सनातन और राष्ट्र के लिए समर्पित रहे। संगठन के राष्ट्रीय मंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि सहकार भारती के कार्यकर्ताओं में उत्साह विद्यमान है। कार्यकर्ता राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए और गैर सरकारी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। यह ऐसा संगठन है जिस तरह का कार्य दूसरा कोई नहीं कर रहा है। सहकारिता का विषय कृषि मंत्रालय के अंतर्गत आने से सुधार नहीं हो पता था इसलिए सरकार ने सहकारिता मंत्रालय बनाया और अमित शाह को इसका जिम्मा दिया गया है। जिनके नेतृत्व में सहकारिता के विस्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

सहकार भारती का उद्देश्य बैंकिंग, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, सम्मेलन, सहकारिता से जुड़े सभी प्रकल्पों और प्रकोष्ठों के माध्यम से देश को समृद्ध बनाना है। प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने प्रथम सत्र में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सहकार भारती के दूसरे सत्र में महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों की संरचना, क्रियाकलापों की जानकारी, विभाग और जनपदवार प्रकोष्ठों के गठन की कार्य योजना राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दीपक चौरसिया ली गई। जिसमें सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रमुखों ने बीते तीन महीने में अपने प्रकोष्ठ के लिए किन कार्य योजनाओं पर काम किया है और आगे क्या करने वाले हैं इसके संबंध में सभी ने जानकारियां उपलब्ध कराई हैं। तीसरे सत्र में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने सहकार भारती के विस्तार और सहकार भारतीय से जुड़े लोगों को समृद्ध बनाने समय कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने संगठन की कार्य प्रणाली एवं कार्यकर्ता निर्माण पर विशेष जोर दिया है। विभागवार मत्स्य प्रकोष्ठ गठन संरचना एवं राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता की कार्य योजना पर कैलाशनाथ निषाद प्रदेश प्रमुख मत्स्य प्रकोष्ठ सहकार भारती ने अवगत कराया। पांचवें सत्र में जनपदवार प्रकोष्ठ संरचना के लिए कार्य योजना पर एसएचजी का महत्व गठन प्रक्रिया की जानकारी प्रदेश एसएचजी प्रमुख कोमल गुप्ता ने दी।

इसके अलावा जिला प्रमुखों के गठन की कार्य योजना एवं राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में सहभागिता पर प्रदेश महिला प्रमुख मीनाक्षी राय ने बताया। छठवें सत्र में एफपीओ का महत्व, गठन प्रक्रिया, प्रकोष्ठ संरचना की कार्य योजना की जानकारी मनोज द्विवेदी प्रदेश सह प्रमुख ने दिया। इस दौरान सहकार भारती के सभी जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिय। कार्यक्रम में नगर पालिका कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सहकार भारती के प्रदेश संगठन प्रमुख डा. अरुण कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र अवस्थी, अजय राय, हिरेंद्र कुमार मिश्रा, अरूण कुमार सिंह, आसिफ जमाल, अरविंद दुबे, महेंद्र सोनी, अशोक कुमार शुक्ला, शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम सागर दीक्षित, सारंगधर मिश्रा, श्रवण कुमार त्रिपाठी, परमहंस, कुलदीप सिंह, दुर्गेश कुमार द्विवेद, लवकुश सिंह, रामसागर चतुर्वेदी, सुनील कुमार द्विवेदी, बृजेश सिंह, प्रवीण भार्गव आदि मौजूद रहे।