मानव सेवा क्षेत्र में सदगुरु ट्रस्ट सम्मानित

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

मानव सेवा क्षेत्र में सदगुरु ट्रस्ट सम्मानित

मानव सेवा क्षेत्र में सदगुरु ट्रस्ट सम्मानित

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान मुंबई समारोह मेें धर्मगनरी के सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट


संवाददाता  विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान मुंबई समारोह मेें धर्मगनरी के सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट को मानव सेवा लिए पुरस्कृत किया गया।
मुंबई में 24 अप्रैल को हुए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने कार्यक्रम का आयोजन किया। महान गायिका लता मंगेशकर व आशा भोसले के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने धर्मनगरी चित्रकूट के सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल व उनकी पत्नी रूपल बेन को मानव सेवा के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गुरुदेव की प्रेरणा से कार्य हो रहे हैं। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को है। वही ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन ने मिले अवार्ड पर हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि दीनानाथ मंगेशकर स्मृति पुरस्कार मिलने से ट्रस्ट के कार्यकताओं के हौसले बढ़ेंगे। इस मौके पर गायिका आशा भोसले एवं फिल्मी हस्तियां आदि मौजूद रहे।