लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत हो राजस्व वसूली: डीएम

कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियो के साथ बैठक लेते डीएम
:मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को दिए नियुक्ति पत्र
संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
डीएम अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व वसूली एवं चकबंदी कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
उन्होंने स्टाम्प, वन, आबकारी, खनिज, राजस्व वसूली, नगर निकाय, कृषि, लोक निर्माण, वाणिज्य कर, मंडी, बांट माप, विद्युत आदि विभिन्न विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कराएं। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि विद्युत की आरसी वसूली शत प्रतिशत हो। इसी प्रकार बैंक खनन अन्य विभागों की वसूली को भी बढ़ावा दिया जाए। तहसीलदार वसूली पर विशेष ध्यान दें। राजस्व वादों में दायरे के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित कराएं। तालाब, पोखर व सरकारी जमीन से अवैध कब्जा तत्काल खाली होने चाहिए।
अविवादित वरासत का भी अभियान चलाकर निस्तारण कराएं। अगर कोई समस्या हो तो नायब तहसीलदार, तहसीलदार, उप जिलाधिकारी को सूचना दें। उन्होंने कहा कि पुराने वादों का निस्तारण कराएं। रिपोर्ट जो भेजे सही स्पष्ट होना चाहिए। ग्रामसभा की जमीनों पर किसी भी तरह का कब्जा नहीं हो।
अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्यवाही करें। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध तरीके से चकबंदी कराया जाए। इसके बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के दो मृतक कर्मचारियों के आश्रित अश्मित कुमार सिंह लिपिक एवं असरान हुसैन कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र दिया।
बैठक में एडीएम प्रशासन वंदिता श्रीवास्तव, सदर एसडीएम सौरभ यादव, मानिकपुर रामजन्म यादव, मऊ राकेश कुमार पाठक, राजापुर प्रमोद कुमार झा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, डीसी वाणिज्यकर आरके सोनी, आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विवेक शुक्ला, खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, ईओ मानिकपुर भारत सिंह, राजापुर बीएन कुशवाहा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।