रामरत्नेश्वर शिवालय का मनाया पाटोत्सव

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

रामरत्नेश्वर शिवालय का मनाया पाटोत्सव

हवन पूजन करते सद्गुरु सेवा संघ के ट्रेस्ट्री डाक्टर बी के जैन

हवन पूजन करते सद्गुरु सेवा संघ के ट्रेस्ट्री डाक्टर बी के जैन


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

जानकीकुंड स्थित घुवीर मन्दिर बड़ी गुफा में सोमवार माघ वदी दशमी को श्री रामरत्नेश्वर महादेव का द्वितीय वार्षिक पाटोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ बीके जैन एवं ऊषा जैन ने गौरी विनायक पूजन किया। तदोपरान्त विधिविधान से रुद्राभिषेक कर पूजन हुआ। रुद्र यज्ञ में आए गुरु भाई बहनों, विद्यार्थियो, प्राचार्य, आचार्यों सहित सदगुरु परिवार के सदस्यों ने आहुतियां दी।

पूर्णाहुति में धर्मनगरी के साधु संत भी सम्मिलित हुए। महाभोग अन्नकूट के उपरान्त भगवान की आरती की गयी। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। आचार्य अनिल त्रिपाठी ने वेदोक्त विधान से पाटोत्सव सम्पन्न कराया।