चित्रकूट में राम वनगमन मार्ग यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

चित्रकूट में राम वनगमन मार्ग यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

 रामवन गमन यात्रा का स्वागत करते समाजसेवी

 रामवन गमन यात्रा का स्वागत करते समाजसेवी


संवाददाता विवेक मिश्रा

चित्रकूट

प्रयागराज विद्वत परिषद प्रयागराज के तत्वावधान में महर्षि भरद्वाज की प्रतिमा पर पूजन आरती के साथ हरिचैतन्य ब्रह्मचारी टीकरमाफी की अगुवाई में साधु संतों की प्रमाणिक राम वन गमन मार्ग पर यात्रा शुरू हुई।
हरिचैतन्य ब्रह्मचारी टीकरमाफी ने कहा कि भगवान श्री राम जिस मार्ग से चित्रकूट वन गए थे उस प्रमाणिक मार्ग पर आज भारत के इतिहास में पहली बार एक दर्जन साधु संतों के साथ श्रीराम वन मार्ग पर चलेंगे। यह यात्रा हिंदू समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। प्रभु श्रीराम की स्मृति में प्रतिवर्ष यात्रा निकलना चाहिए।

उन्होंने कहा जगदगुरु रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य, महंत यमुनापुरी महाराज महानिवाड़ी अखाड़ा के अलावा व्यास मुनि पौराणिक हर्ष तीर्थ, महाराज सच्चा बाबा आश्रम, राधा मोहन दास महाराज और त्यागी जी महाराज गांगुली शिवाला आदि संत चल रहे है। संतों के साथ सुजावनदेव, मसुरियन माई, मनकामेश्वर धाम लालापुर, ऋषियन, बाल्मिकी आश्रम होते कामदगिरि मुखारबिंद तक प्रबुद्धजनों के साथ एक मिसाल यात्रा बनेगी। यात्रा का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का समन्वयक वीरेन्द्र पाठक, पूर्व आईजी लालजी शुक्ल, यमुनापार प्रभारी दिनेश तिवारी ने किया। लालापुर चौराहे पर मंच बनाकर संतों का स्वागत किया गया। चित्रकूट पहुंचने पर यात्रा का स्वागत शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष विवेक कुमार अग्रवाल के निवास पर हुआ।

इस अवसर पर डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संस्था के महासचिव केशव शिवहरे, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित गिरीश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सुरेश कंसल, अशोक केशरवानी, श्रीराम अग्रवाल, अमित अग्रहरि, अशोक द्विवेदी, डा मनोज द्विवेदी, शुभम केशरवानी सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा अपने गंतव्य परिक्रमा मार्ग में स्थित कामदगिरि मुखारविंद मंदिर के लिए रवाना हो गयी। प्रयागराज से चित्रकूट आई इस यात्रा की व्यवस्था रघुनाथ द्विवेदी ने संभाली।