प्रांतीय व्यापारी महाकुंभ से होगा शंखनांद: शानू

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

प्रांतीय व्यापारी महाकुंभ से होगा शंखनांद: शानू

पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद व्यापारी

पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद व्यापारी


6 व 7 जनवरी को होगा आयोजन

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

दो दिवसीय व्यापारी महाकुंभ को लेकर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन कार्यक्रम संयोजक शानू गुप्ता ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया 6 व 7 जनवरी को चित्रकूटधाम में प्रान्तीय व्यापारी महाकुंभ के माध्यम से व्यापारियों का शंखनाद होगा। जिसमें उप्र के अलावा अन्य प्रदेशों से उद्योगपति, उद्यमी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी प्रतिनिधियों, व्यापारियों की मौजूदगी रहेगी। पर्यटन, उद्योग, व्यापार, रोजगार, राजनीति की दृष्टि से जनपद में उद्योगपतियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। ई कामर्स व्यापार, व्यापारिक समसामयिक समस्याओं पर मंथन होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री राकेश राठौर, दिल्ली के निवर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली सरकार के विधानसभा अध्यक्ष सभापति रामनिवास गोयल, उद्योगपति राजेश मसाला के निदेशक राजेश अग्रहरि, श्याम ग्रुप के निदेशक विदुप अग्रहरि, तिरंगा ग्रुप के निदेशक पंडित नरेंद्र शर्मा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल आदि नामचीन उद्योगपति उद्यमी महाकुंभ में सम्मिलित होंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष शकुन्तला गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष किशन सोनी, कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल, प्रदेश मंत्री विनोद केसरवानी, मण्डल मंत्री विनोद आर्य, मण्डल महामंत्री युवा शेशू जायसवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।