भगवान परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा, आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भगवान परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा, आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

पूजा अर्चना करते पूर्व सांसद, शोभायात्रा मे शामिल विधायक व संत-महंत

पूजा अर्चना करते पूर्व सांसद, शोभायात्रा मे शामिल विधायक व संत-महंत


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम जनपद के शंकर बाजार के गंगा जी रोड़ स्थित ऋषि सत्संग भवन मे हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्राम्हण समाज को एकजुट होकर विश्व कल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कामदनाथ प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास महराज व विशिष्ट अतिथि प्रयागराज के महंत सहित कामदनाथ के कई संत, महंतों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करते हुये दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया। इसके पश्चात पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, दिनेश मिश्रा सहित आयोजन समिति के रामसागर चतुर्वेदी, शिवशंकर त्रिपाठी, ताराचंद्र त्रिपाठी, पुत्तन महराज, गंगोली महाराज, अखिलेश पांडेय, कमलेश पांडेय, डा सुरेन्द्र मोहन, शिवप्रकाश पांडेय, सुनील द्विवेदी, अभिषेक पांडेय, अखिलेश पांडेय प्रधान, विनीत पयासी, बद्री विशाल त्रिपाठी, अनुज हनुमत द्विवेदी, सुशील द्विवेदी, सौरभ द्विवेदी, श्रीनारायण पांडेय, अनिल अनिवार्य ने विधिवत पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के बाद शहर मे शोभायात्रा निकाल भगवान परशुराम के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया गया।

k

विप्रों को भेंट किए अंगवस्त्र-जनेऊ

मऊ नगर पंचायत में अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम जयंती का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज कार्यालय में अध्यक्ष राजभूषण द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी, ओमप्रकाश मिश्रा, जय प्रकाश तिवारी, कामता प्रसाद मिश्र ने भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना की। चुनाव के चलते इस बार वृहद कार्यक्रम नहीं हो सका। भगवान परशुराम की अलौकिकता और ब्राह्मणों के धर्माचरण की बात की गई। पंडित शिवदत्त मिश्रा ने ब्राह्मण समाज के नियमों के बारे में समझाया। पंडित श्याम मोहन दीक्षित ने भगवान परशुराम के महान गुण व शक्तियों से नई पीढ़ी को परिचित कराया। एकजुटता के मंत्र बताए। पंडित मुन्नीलाल पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत के चौराहे को भगवान परशुराम चौराहा के नाम से बनाया जाए। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने भरोसा दिया है। इस अवसर पर अध्यक्ष ने ब्राह्मणों को अंगवस्त्र व जनेऊ भेंट किया। कहा कि समस्या का निदान आपसी सामंजस्य से किया जाए। वाद विवाद, लड़ाई, मारपीट से समाज बचे। इस दौरान विनीत पांडेय, दिलीप मिश्रा, जयप्रकाश तिवारी, कमल, मुरारी, रामलाल मिश्रा, मुन्नालाल मिश्रा, अवध नरेश त्रिपाठी, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।

न्याय के समदृत देव हैं परशुराम: त्रिपाठी

 भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर नगर पंचायत में विभिन्न जगहों पर जयंती मनाई गई। इसी क्रम में ब्लू डिजर्ट में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा पत्रकार अभिनव राज त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम ने सबको समानता और बंधुत्व का संदेश दिया है। न्याय के समादृत देव हैं। उनके पावन जीवन चरित्र से सबको अन्याय के खिलाफ डटकर सामना करने की सीख मिलती है। इस दौरान विकास द्विवेदी, विपुल पांडेय, डॉ राजा शुक्ला, डॉ मनीष तिवारी, सौरभ भार्गव, श्रेयांश बाजपेई, हर्षित त्रिपाठी, अर्चित शुक्ला सहित आदि मौजूद रहे।