संदिग्ध दशा में गर्भवती महिला की मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

संदिग्ध दशा में गर्भवती महिला की मौत

s


:मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

संदिग्ध दशा में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के इटौरा के मजरा अवगनी का पुरवा निवासी कुशल वर्मा ने बताया कि पत्नी चंदा देवी (32) सात महीने की गर्भवती थी। पिछले चार दिनों से उसे पेट व सिर में दर्द था। प्राइवेट अस्पताल से दवा लेकर खिलाया था। जिसके चलते उसे आराम मिला था। शुक्रवार की सुबह पेट दर्द होने के चलते सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। चंदा देवी के मौत की जानकारी पड़ोसियों ने मायके पक्ष को दी।

मौके पर पहुंचे पहाड़ी थाना क्षेत्र के रघुवंशीपुर के मजरा कलवारा खुर्द निवासी पिता रामगोपाल वर्मा आवाक रह गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में पुत्री चंदा देवी की शादी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पति कुशल वर्मा आए दिन पुत्री को प्रताड़ित करता था। पिछले वर्ष भी पुत्री को पीटा था। जिसके चलते उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत कराया था। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। ससुरालीजनों ने उसकी हत्या की है। इस संबंध में पहाड़ी थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।