ब्राह्मण समाज को ठगना बंद करे राजनैतिक दल: त्रिपाठी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

ब्राह्मण समाज को ठगना बंद करे राजनैतिक दल: त्रिपाठी

ब्राह्मण सभा सम्मलेन में मौजूद अतिथि

ब्राह्मण सभा सम्मलेन में मौजूद अतिथि


महासम्मेलन के समापन पर पदाधिकारियों ने रखे अपने विचार

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का महासम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को राजनैतिक दल ठगना बंद करें। समाज के हितों में जो दल काम करेगा उसका ब्राह्मण समाज साथ देगा। 14 दिसंबर को लखनऊ से सम्मेलन शुरू हुआ था जो प्रदेश के सभी 18 मंडलों में आयोजित होते हुए आज प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में समापन हुआ है। आगामी 14 से 20 मार्च के बीच समाज के सभी संगठनों के साथ दिल्ली में बैठक होगी। जिसमें मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में 17 प्रतिशत है। अपनी ताकत को पहचानने की आवश्यकता है। इस दौरान दोनो प्रदेश से आये समाज के लोग मौजूद रहे।

चित्रकूट के आंनद रिसार्ट में आयोजित ब्राह्मण महासम्मेलन की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि समाज में भागेदारी के लिए सबको एक साथ खड़े रहना होगा। तभी समाज के गरीब, शोषितों को न्याय मिलेगा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चित्रा त्रिपाठी ने कहा कि सभी ब्राह्मण को अपनी पहचान फिर से दिखानी होगी। जहां पुरुष चंदन व चोटी रखना भूल रहे हैं वहीं बहने बिंदी और सिंदूर के अलावा सिर पर पल्लू की पंरपरा अपनाएं। तभी समाज में पहचान होगी।

बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयोजक नितिन उपाध्याय ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज पर हमले हौ रहे है। कोई सुनने वाला नही है। उन्होंने कहा कि राजनेता भी अपराधियों का साथ देने में लगे है। उन्होंने चित्रकूट जिले के दो मामलो का जिक्र किया। पहला बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में हुए विस्फोट में चार मासूम की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया। इस पर कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होने इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। दूसरी घटना मानिकपुर के गढ़चपा गांव का जिक्र किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना उपाध्याय ने ब्राह्मण महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से आये सभी समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।