पुलिस बल ने किया दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

पुलिस बल ने किया दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास

पुलिस बल ने किया दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास

होली के त्यौहार को देखते हुए पैदल मार्च करते पुलिस अधिकारी


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट

होली व शब ए बरात त्यौहार के दृष्टिगत रविवार को एसपी वंृंदा शुक्ला के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस बल ने बलवा, दंगा नियंत्रण ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह ने दंगा नियंत्रण ड्रिल की 10 पार्टियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य आरक्षी आर्मोरर राम महेश ने एण्टी राइड गन, गैस गन, पम्प एक्शन गन हैण्डलिंग के बारे में बताया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, अश्रु गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर स्मॉक गन, हैंड ग्रेनेड, सैल आदि के प्रयोग का पूर्वाभ्यास भी किया।

दंगा नियन्त्रण मॉक ड्रिल में क्षेत्राधिकारी मऊ शीतला प्रसाद पांडेय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स राजकमल, क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान अनुज कुमार मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह सहित थाना, चौकी प्रभारी मय थाना पुलिस बल के उपस्थित रहे।