पायनियर्स क्लब ने जरूरतमंदो को वितरित किए कंबल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

पायनियर्स क्लब ने जरूरतमंदो को वितरित किए कंबल

वृद्ध महिलाओ व बेसहारा महिलाओ को कंबल वितरित करते पायनियर क्लब के अध्यक्ष

वृद्ध महिलाओ व बेसहारा महिलाओ को कंबल वितरित करते पायनियर क्लब के अध्यक्ष


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब ने कम्बल वितरण के अंतिम चरण में ग्राम पंचायत उन्नायबन्ना मजरा व्यास बन्ना राजापुर स्थिति गाँव में चैपाल लगाकर कंबल वितरण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सोमवार को हुए  कार्यक्रम संयोजक सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि जरूरतमंदों की समय पर सेवा का कार्य कर पायनियर्स क्लब पुनीत कार्य कर रहा है। इनके सभी सदस्य बधाई के पात्र है। शीतकाल मे कम्बल वितरण हो या क्षय रोगियों को गोद लिये जाने का कार्य संस्था के सदस्य पूरे मनोयोग से अपना योगदान दे रहे है।

संस्था के अध्यक्ष केशव शिवहरे ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदो व पीड़ितों की निःस्वार्थ सहायता करना है। विगत 25 वर्षों से निरन्तर सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों में जाकर मदद करने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को चैथे चरण में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही ग्रामीणो को शासन प्रसाशन से संचालित सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में सूची में दर्ज प्रत्येक व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें।

इस अवसर पर राजकुमार त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय, प्रधानपति माधव प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।