पौष अमावस्या: भीषण ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

पौष अमावस्या: भीषण ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा

चित्रकूट में अमावस्या मेले में आस्थावानो का सैलाब

चित्रकूट में अमावस्या मेले में आस्थावानो का सैलाब


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

ठंड व कोहरा भी आस्थावानों की आस्था को नहीं डिगा सका। पौष मास की अमावस्या पर्व पर लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर मत्यगयेन्द्रनाथ मंदिर में शिव जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।

गुरुवार को सुबह न्यूनतम सात डिग्री तापमान के बीच पौष मास की अमावस्या पर्व पर तड़के ही भारी संख्या में श्रद्धालु रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में स्नान किया। पूजापाठ कर पंडितों को दान किया। इसके बाद मत्यगयेन्द्रनाथ मंदिर में शिव जलाभिषेक कर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के तीर्थ स्थान जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, भरतकूप, सतुीअनुसइया आश्रम, आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। हालाकि दोपहर तक धूप निकली तो राहत महसूस किया। सुबह भीषण ठंड व कोहरा आस्थावानों की आस्था को नहीं डिगा सका। पूरी शिद्दत के साथ श्रद्धालुओं ने कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।


एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी अरुण कुमार सिंह ने अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी के साथ पौष मास अमावस्या के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रामघाट, परिक्रमा क्षेत्र का भ्रमण कर डियूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कतापूर्वक डियूटी करने के निर्देश दिये। सर्दी से बचाब के लिए आवश्यक सुझाव देते हुए कहा कि मेले में आने वाले दर्शनार्थियों से विनम्र व्यवहार किया जाए। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात राज कमल एवं चौकी प्रभारी सीतापुर श्याम देव सिंह ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के लिये निर्मोही अखाड़ा पर भण्डारे का आयोजन लाई के लड्डू वितरित किये।