जिला प्रशासन की लापरवाही,श्रद्धालुओं को ना पड़ जाये भारी,नौसीखिया व नाबालिक नाविको द्वारा श्रद्धालुओं को नाव में क्षमात से अधिक बैठा कराते है नौका विहार

रामघाट में नाव में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं को नौका विहार कराते नाबालिग नाविक
मप्र के नगर पंचायत के अधिकारियो ने दो नाबालिग नाविकों को पकड़ा,नाव में बैठाए थे बीस श्रद्धालु
संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
रामघाट में मंदाकिनी नदी में नौका विहार करने वाले कई नाबालिग नाविक नाव चला रहे हैं। इससे श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर नौका विहार करने को विवश है। शनिवार को नगर पंचायत चित्रकूट ने दो नाविकों को मौके से पकड़ा है। दोनों नाव में 20-20 श्रद्धालु सवार थे।
धर्मनगरी के रामघाट में मंदाकिनी नदी में सैकड़ों की संख्या में नाव मंदाकिनी नदी मेें चलती है। जहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को नौका विहार कराते हैं। देखा जा रहा कि कई नाबालिग नाव चलाते हैं। जिसमें शनिवार को मप्र क्षेत्र के नगर पंचायत चित्रकूट की टीम सहित नायब तहसीलदार हिमांशु शुक्ला नाव चला रहे दो नाबालिग को मौके से पकड़ लिया। दोनों नाव मेें 20-20 सवारियां थीं। इसी तरह से अन्य कई नाबालिग नाविक नाव चलाते हैं। जिसको लेकर स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है कि कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए नाबालिगों से नाव चलाने पर रोक लगाई जाए।