शहीदों की याद में चल रहा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम: सांसद

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

शहीदों की याद में चल रहा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम: सांसद

कलश

अमृत कलश यात्रा में मौजूद सांसद, डीएम, जिलाध्यक्ष, नगरपालिका चेयरमैंने समेत भाजपाई


ऐतिहासिक स्थल गणेश बाग में हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने रोपे 75 पौधे

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ ऐतिहासिक स्थल गणेश बाग में मुख्य अतिथि सांसद आरके सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद द्विवेदी, रामनगर ब्लाक प्रमुख गंगाधर त्रिपाठी की मौजूदगी में द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।

सांसद ने कहां कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की तपोभूमि पर मेरी माटी मेरे देश के अंतर्गत आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री की विदेश नीति है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आज भारत ने बदलाव किए हैं। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम को चला रहे हैं। कहा कि आज चित्रकूट का रूप बदला हुआ है। जिले का कायाकल्प हुआ है। अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने मथुरा, काशी आदि जगहों पर कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि संत तुलसी की जन्मस्थलों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन से लालपुर का कायाकल्प हो गया है। उन्होंने कहा कि जिले में पहली बार जिलाधिकारी मड़फा मंदिर के पहाड़ पर चढ़े है और निरीक्षण कर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपने का कार्य किया है। कहा कि पीएम ने महिलाओं को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत 33 प्रतिशत आरक्षण भी पास कराया। स्वयं सहायता समूह को रोजगार के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। आज वीर सपूतों को याद किया जा रहा है। गांव-गांव के घर-घर से मिट्टी निकाल कर जिला स्तरीय कार्यक्रम हो रहा है जो ऐतिहासिक कार्य है। यह लखनऊ से होकर दिल्ली में एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी मिट्टी से जनपद में मी 75 पेड़ लगाए जाएंगे। 75 सौ पेड़ दिल्ली में लगाए जाएंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि यह कार्यक्रम दो महीने से चल रहे हैं। अपनी मिट्टी को लोग भूले न इसलिए ब्लॉक से कार्यक्रम कर जिले स्तर पर किया है। पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि देश में जितने भी युद्ध चीन, पाकिस्तान आदि से हुए और जो वीरगति प्राप्त हुई उन शहीदों की यादों में मेरी माटी मेरे देश का कार्यक्रम किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली बार 75वीं वर्षगांठ में शहीद सैनिकों की याद में ग्राम पंचायत में शीलापट् लगाकर याद करने का कार्य किया जो सराहनीय है। यह मिट्टी दिल्ली पहुंचगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आकाश, पाताल, पृथ्वी पर चहुंमुखी विकास किए हैं।

इस अवसर पर रागनी चंद्र प्रयागराज व विद्यार्थी राम प्रसाद ने गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, सभी खंड विकास अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।