कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
मामा के यहां से वापस आ रहे बाइक सवार को कार ने ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
यह घटना मानिकपुर में बीती शनिवार को रात्रि करीब आठ बजे हुई थी। बताया गया कि मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव निवासी अनुराग त्रिपाठी (22) पुत्र स्व सूरजपाल मानिकपुर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव स्थित मामा के यहां से वापस बाइक से घर आ रहा था। तभी सामने से कार ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सतना इलाज को ले गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
मर्चरी हाउस में प्रयागराज निवासी जीजा शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि मामा के यहां से वापस आते समय दुर्घटना हुई थी। मृतक बीए फाइनल का छात्र था। दो भाईयों में छोटा था। छह बहने हैं। मां गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सवेरे पांच बजे से मर्चरी में मौजूद रहे। दो बजे तक पंचनामा नहीं हो सका। ऐसे में परिजनों में भारी रोष व्याप्त रहा।