लोक अदालत मे अधिकाधिक वादों के हो निस्तारण :डीजे

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

लोक अदालत मे अधिकाधिक वादों के हो निस्तारण :डीजे

 लोक अदालत के सफल संचालन के लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक लेते डीजे

लोक अदालत के सफल संचालन के लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक लेते डीजे


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

अपर जिला जज पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फारुख इनाम सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने को अध्यख जिला जज विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बताया कि आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण के लिये विशेष बल दिया गया। 

बैठक में रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रथम अपर जिला जज, दीप नारायण तिवारी विशेष न्यायाधीश एससी एसटी व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, विनीत नारायण पांडेय विशेष न्यायाधीश पाक्सो, संजय कुमार अपर जिला जज त्वरित न्यायालय, सूर्यकान्त धर दुबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,विदुषी मेहा सिविल जज सी.डि.अदिति सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, संघमित्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, अंजलिका प्रियदर्शिनी सिविल जज जू.डि. एफटीसी उपस्थित रहे।