महिलाओं को सुरक्षा, सम्म्मान, स्वावलंबन की प्रेरणा देता है मिशन शक्ति: मंत्री

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

महिलाओं को सुरक्षा, सम्म्मान, स्वावलंबन की प्रेरणा देता है मिशन शक्ति: मंत्री

मिशन शक्ति अभियान को हरी झंडी दिखाते प्रभारी मंत्री

मिशन शक्ति अभियान को हरी झंडी दिखाते प्रभारी मंत्री


:फेज-4 का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए आगामी शारदीय नवरात्रि की पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-4 का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने लोक भवन से किया। इसी क्रम में शनिवार को जनपद में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी की उपस्थिति में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। एसपी वृंदा शुक्ला स्कूटी में सवार हो कर जागरूकता का सन्देश दिया है।

जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन की प्रेरणा देने वाला भाव है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लिया है। सीएम ने सुरक्षा के लिए एकल स्क्वाड बनाए हैं। कहां कि महिला के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले अपराधी प्रवृत्ति को कड़ी सजा दी जाती है। सरकार सजग है। समाज भी सजग है। सुरक्षा के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि धर्म में महिला सम्मानीय व पूजनीय है। कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर देश के संवैधानिक पदों पर महिलाएं जिम्मेदारी संभाल रही है। महिलाएं पारिवारिक रिश्ते निभाते हुए आगे बढ़ सकती है। भारतीय संविधान में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सरकार ने बड़ी पहल की है।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कहा कि मिशन शक्ति को नवरात्र के पर्व पर प्रारंभ किया जाता है जो महिला सुरक्षा का रूप है। जितने भी विभाग हैं महिलाओं, बच्चों पर फोकस करें। उन्होंने सुरक्षा के बारे में छात्राओं से कहा कि प्राइवेट सुरक्षा, चहारदीवारी में अपराध हो रहा है उसको बताएं। पुलिस हमेशा नियमित रूप से कार्रवाई करेगी। चहारदीवारी में हो रहे अपराध की चुप्पी तोड़े। पीड़िता की नहीं अपराधी की बदनामी होनी चाहिए। इस मानसिकता को बदलना है। उन्होंने कहा कि हर थाने में महिला पुलिस रहती हैं। छोटी सी छोटी घटनाएं बताएं। किसी प्रकार का शोषण हो उसे भी अवगत कराएं। उन्होंने यह भी कहा सहना नहीं अब कहना है।

मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहा कि किसी को चुप नहीं रहना है। स्वावलंबी बने। सरकार की योजनाओं का लाभ लें। छात्राएं एक-दूसरे की प्रेरणास्रोत बनें। कोई परेशानी होती है तो शासन प्रशासन सहयोग करेगा। आगे बढ़े और पढ़ें। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय योजनाओं के बारे में भी बताया। तत्पश्चात जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने प्रभारी मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने करियर को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। सरकार सहयोग कर रही है। इस अवसर पर सदर एसडीएम सौरव यादव, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह, महामंत्री आलोक पांडेय, अधिशासी अधिकारी कर्वी लाल जी यादव सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।