रुपयों के लेनदेन में खनिज व्यवसायी को किया अगवा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

रुपयों के लेनदेन में खनिज व्यवसायी को किया अगवा

अगवा खनिज व्यवसायी

अगवा खनिज व्यवसायी 


कौशाम्बी थाने में छोड़कर चले गए दबंग

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

खनिज अधिकारी के ऑफिस से काम कर घर लौट रहा खनिज व्यवसायी व दो अन्य लोगो को कुछ दबंग लोग चार पाहिया गाड़ी सहित ले गए। जब व्यवसाई घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने खोजबीन शुरु की। पता चला कि दबंग उनको सीमावर्ती जनपद कैसाम्बी मे छोड़ गए है। जहां के थाना प्रभारी ने बताया कि रुपयों के लेन देन का मामला है।

अमेठी जिले के श्रवणपुर रानी पेट्रोल पम्प के पास की रहने वाली नीतू सिंह पत्नी आशुतोष सिंह ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौप अवगत कराया कि उनके पति 25 अप्रैल को जिला खनिज अधिकारी के कार्यालय गए थे। जहाँ से उन्हें अपनी साढ़े चार लाख रूपये की एफड़ी उठानी थी।

पीड़ित महिला ने बताया की वह अपना खनिज ऑफिस से काम करने के बाद जैसे ही अपनी गाड़ी के पास आये तो उन्हें कुछ लोगो द्वारा गाड़ी सहित अगवा कर लिया गया। बताया कि आशुतोष सिंह के साथ शाश्वत पांडये व निशांत पांडये भी थे। जिन्हे उक्त लोग ले गए। जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने खोजबीन शुरु की तो पता चला कि उक्त दबंग उन्हें सीमावर्ती जनपद कौशाम्बी थाने ले गए। देर रात्रि निशांत पांडये के परिजन कौशाम्बी थाने से अपने घर ले गए है।

इस सम्बन्ध मे कौशम्बी थाना प्रभारी नीलम राठौर से बात की गई तो उन्होने बताया कि दोनों लोग खानीज व्यवसाई है। पचास लाख रूपये का लेन देन है। उन्होंने बताया कि आशुतोष सिंह की पत्नी को बुलाया गया, लेकिन वह थाने नहीं आयी है। जैसे ही उनके परिजन आते है। उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा। वही इस संबंध मे शहर कोतवाल से बात की गई तो उनका कहना है कि दोनों खनिज व्यवसाई है। भारतकूप मे क्रेसर लगवाएं थे। रुपयों के लेन देन का मामला है। दोनों पक्ष कौशाम्बी थाने मे है।