डायरिया से राजगीर और महिला की हुई मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

डायरिया से राजगीर और महिला की हुई मौत

डायरिया से राजगीर और महिला की हुई मौत 

एक पखवाड़े से भीषण गर्मी से लोग बिलबिलाए हुए हैं


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। एक पखवाड़े से भीषण गर्मी से लोग बिलबिलाए हुए हैं। अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द के मरीजों की भरी तादाद देखी जा रही है। बीती रात दस्त के चलते राजगीर की मौत हो गई। इसके अलावा बुखार से पीड़ित महिला ने भी दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में शोक छाया है।
जिले में इन दिनो तापमान में भारी इजाफा होने से भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों के हाल बेहाल है। प्राईवेट व सरकारी अस्पतालों में मरीजों का तांता लगा रहता है। ज्यादातर मरीज उल्टी दस्त, बुखार व पेट दर्द से पीड़ित होते हैं। बीती रात मुख्यालय के भैरोपागा मोहल्ले के राजगीर सुरेश कुमार (28) पुत्र दिनेश को अचानक रात्रि में दस्त व उल्टी होने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। सड़क में जाम लगा होने के चलते काफी परेशानी हुई। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक पुत्र, एक पुत्री, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने बताया कि बहू गर्भवती है।
इसी क्रम में कोतवाली कर्वी क्षेत्र के चकजाफर गांव की हीरामनिया (55) पत्नी बलबीर सिंह की अचानक रात्रि में तबियत खराब होने पर पुत्र राजवेन्द्र जिला अस्पताल लेकर आया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छाया है।