देव दिवाली में दीप रोशनी से जगमग हुई मंदाकिनी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

देव दिवाली में दीप रोशनी से जगमग हुई मंदाकिनी

ccc


संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

देव दिवाली पर्व में धर्मनगरी में शाम को मंदाकिनी नदी में यूपी व एमपी क्षेत्र में एक साथ हजारो दिए जलाए गए। जिससे मंदाकिनी नदी जगमग करने लगी। मानो आकाश से तारे जमी पर उतर आए हो।
देवोत्थानी पर्व में प्रति वर्ष शाम को नगर पालिका चित्रकूट धाम व एमपी क्षेत्र में नगर परिषद चित्रकूट की तरफ से रामघाट में एक साथ हजारों की संख्या में दिए जलाए गए। इस वर्ष भी मंदाकिनी नदी के दोनो तरफ स्थित रामघाट व भरतकू घाट में हजारो दिए जलाए गए। जिसमें मंदाकिनी नदी जगमग करने लगी। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद गुप्ता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव आदि मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में धर्मनगरी पहुंचे श्रद्धालु

देव दिवाली पर्व में प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। जिन्होंने सुबह मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद भगवान कादनाथ के दर्शन कर पूजा पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी क्षेत्र के तीर्थ स्थान जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, भरतकूप आदि स्थानों के दर्शन किया।

घरों में मनाई गई देव दिवाली, दागे पटाखे

देव दिवाली पर्व घरों मेें भी मनाया गया। जिसमें भगवान विष्णु सहित अन्य देवताओं की पूजा पाठ कर गन्ना व फल चढ़ाए गए। पंडितों को दान दिया गया। शाम को पटाखे छुटाए गए। भरत मंदिर के मंहत दिव्य जीवन दास ने बताया कि देव दिवाली पर्व से शुभ कार्य शुरू हो जाते है।आज शादिया भी शुरू हो जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से परिवार का कल्याण हो जाता है।