खड़े वाहन में भिड़ी सीएनजी आटो, युवक की मौत

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
प्रयागराज से बस से वापस आए दम्पति कर्वी मुख्यालय से सीएनजी आटो से घर जा रहे थे। तभी चालक ने खड़े वाहन में टक्कर मार दी। जिससे दम्पति घायल हो गए। अस्पताल में दोनो को भर्ती कराया गया। जहां पति की मौत हो गई। पत्नी को इलाज दिया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
यह घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा मोड़ पर बीती शाम हुई। बताया गया कि बांदा जिले के अतर्रा के केवटन पुरवा निवासी बेटाराम (35) पुत्र जोधा अपनी पत्नी मंजू के साथ प्रयागराज से वापस कर्वी आया। यहां से सीएनजी आटो में बैठकर अतर्रा जा रहा था। पहरा मोड के पास आटो चालक ने खड़े वाहन में टक्कर मार दिया। जिससे दम्पति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने गंभीर दशा के चलते बेटाराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
बुधवार को बांदा जिले के बबेरु के परसौली गांव निवासी नीलेश कुशवाहा पुत्र लोटन बाइको की आमने सामने भिड़ंत से घायल हो गया था। जिसे जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई हैं।